खालिस्तानियों की हिमाकत, 26 जनवरी को पंजाब के CM भगवंत मान की हत्या की धमकी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bhagwant Mann News: खालिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ साजिश करते नजर आ रहे हैं। खबर है कि आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मान समेत पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी की हत्या की धमकी दी है।

punjab-cm-bhagwant-mann--file- jpg

खालिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ साजिश करते नजर आ रहे हैं। खबर है कि आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कथित तौर पर मान समेत पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी की हत्या की धमकी दी है। इससे पहले पन्नू 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भी निशाना बनाने की धमकी जारी कर चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पन्नू ने सीएम मान के अलावा पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को भी मारने की धमकी दी है। उसने मान पर हमले के लिए गैंगस्टर्स से एकजुट होने की अपील की है। कहा जा रहा है कि पंजाब में बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई के चलते कथित तौर पर धमकी जारी की गई है। हालांकि, इस मामले में पंजाब पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पन्नू ने मुसलमानों से राम मंदिर समारोह के विरोध की भी अपील की थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों का दुश्मन करार दिया था। इससे पहले खबरें ये भी आई थीं कि वह पीएम मोदी के अयोध्या में हो चुके रोड शो पर भी हमले के लिए लोगों को उकसा रहा था।

शेयर बाजार को निशाना बनाने की साजिश
1 जनवरी को पन्नू ने 12 मार्च से BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आर्थिक हमले की धमकी दी थी। खास बात है कि 31 साल पहले 12 मार्च को ही मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। पन्नू ने भारतीय स्टॉक को डंप कर अमेरिकी स्टॉक खरीदने की अपील की थी। साल 2020 में केंद्र सरकार ने पन्नू को आतंकवादियों की सूची में डाल दिया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखालिस्तानियों की हिमाकत, 26 जनवरी को CM भगवंत मान की हत्या की धमकी