नए अध्यक्ष भी कांग्रेस नेताओं को एकजुट नहीं कर पाएंगे: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस राज्य के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का परिवर्तन करेगी, लेकिन नया अध्यक्ष पार्टी को एकजुट नहीं कर पाएगा। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में नेता ज्यादा हैं और कार्यकर्ता कम। 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत पंजाब सरकार ने लाभप्रद योजनाओं में निवेश किया है।

खादूर साहिब, एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस राज्य इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बदल रही है, लेकिन नया अध्यक्ष भी पार्टी नेताओं को एकजुट नहीं कर पाएगा। नए अध्यक्ष के आने के बाद उनके बीच लड़ाई और तेज हो जाएगी। मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कार्यकर्ता कम हैं और नेता ज्यादा हैं, जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि पहले राजनीति पर बादल परिवार, कैप्टन परिवार या मजीठिया परिवार का दबदबा था। जो लोग दावा करते थे कि वे 25 साल तक पंजाब पर राज करेंगे, आज उनके पास 25 नेता भी नहीं बचे हैं।
'मावां धीयां सत्कार योजना' के बारे में मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के टैक्स का पैसा सीधे उन योजनाओं में लगा रही है, जिससे पंजाब के लोगों को फायदा हो। मान ने कहा कि पंजाब की माताओं और बेटियों के लिए अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की दूसरी किस्त जारी की जा रही है।


