ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशPunjab AAP MLA Baldev Singh Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले AAP को एक और झटका, पंजाब से विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

Punjab AAP MLA Baldev Singh Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले AAP को एक और झटका, पंजाब से विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (AAP) को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से पहले एक और झटका लगा है। पंजाब से विधायक बलदेव सिंह (Punjab AAP MLA Baldev Singh Resign) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बलदेव...

Punjab AAP MLA Baldev Singh Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले AAP को एक और झटका, पंजाब से विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, एजेंसीWed, 16 Jan 2019 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी (AAP) को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से पहले एक और झटका लगा है। पंजाब से विधायक बलदेव सिंह (Punjab AAP MLA Baldev Singh Resign) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बलदेव सिंह पंजाब के जैतो से विधायक हैं।

इससे पहले साल की शुरुआत में पंजाब से ही विधायक सुखपाल खैरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ने के साथ खैरा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। 

ये भी पढ़ें: पंजाब में केजरीवाल को बड़ा झटका, 16 नेताओं ने एक साथ छोड़ी AAP

खैरा ने केजरीवाल को एक पत्र लिखकर कहा था कि पार्टी उस विचारधारा और सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है, जिस पर अन्ना हजारे आंदोलन के बाद इसका गठन हुआ था।

एच एस फुलका भी छोड़ चुके हैं पार्टी

पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता रहे और सिख विरोधी दंगे के वकील हरविंदर सिंह फुलका ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि वे अपना इस्ताफी 'आप' चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंप चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें