ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअदार पूनावाला बनकर स्कैमर्स ने सीरम इंस्टीट्यूट से ठगे 1 करोड़ रुपये, तीन महीने बाद 7 गिरफ्तार

अदार पूनावाला बनकर स्कैमर्स ने सीरम इंस्टीट्यूट से ठगे 1 करोड़ रुपये, तीन महीने बाद 7 गिरफ्तार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से 1.01 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशकों में से एक, सतीश देशपांडे को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था।

अदार पूनावाला बनकर स्कैमर्स ने सीरम इंस्टीट्यूट से ठगे 1 करोड़ रुपये, तीन महीने बाद 7 गिरफ्तार
Amit Kumarएजेंसियां,पुणेSat, 26 Nov 2022 05:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ठगी के मामले में पुणे पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने धोखाधड़ी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से 1.01 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशकों में से एक, सतीश देशपांडे को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था। 

मैसेज करने वाले ने खुद को SII का CEO अदार पूनावाला बताया। उसने सतीश देशपांडे से सात अलग-अलग खातों में पैसे भेजने के लिए कहा गया था। यह मामला इसी साल सितंबर का है। मैसेज करने वाले को अदार पूनावाला समझते हुए, सतीश देशपांडे ने उन खातों में 1.01 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वे ठगी का शिकार हो गए। 

ठगी की घटना के बाद इस संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई थी और जांच के दौरान पुलिस ने उन आठ खातों का पता लगाया, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्मार्टना पाटिल (जोन II) ने कहा, "यह पता चला है कि किन सात लोगों के खातों में पैसा स्थानांतरित किया गया था। उसी के आधार पर अब देश के विभिन्न हिस्सों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी लापता है।" डीसीपी ने कहा कि उन्होंने इन सभी खातों और 40 अन्य को भी सीज करा दिया है जिनमें इन आठ खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

उन्होंने कहा, 'हमने इन खातों में 13 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए हैं।' पुणे सिटी पुलिस की साइबर यूनिट ने शुक्रवार को इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, "पुणे सिटी पुलिस की साइबर यूनिट ने सीईओ अदार पूनावाला बनकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को धोखा देने के मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी लापता है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें