दो दिन मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी
हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल में, सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे पुत्रदा एकादशी कहा जाता है, इस बार दो दिन मनाई जाएगी। 23 अगस्त को शैव संप्रदाय और 24 अगस्त को वैष्णव संप्रदाय के लोग व्रत रखेंगे। यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

नैनीताल। सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार एकादशी व्रत दो दिन रखा जाएगा। गृहस्थ जीवन का पालन करने वाले शैव संप्रदाय के लोग 23 अगस्त रविवार व वैष्णव संप्रदाय के लोग 24 अगस्त सोमवार को व्रत रखेंगे। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, एकादशी तिथि 23 अगस्त को सुबह 4:19 बजे शुरू होगी। इस दिन मूल नक्षत्र शाम 5:45 बजे तक रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख की कामना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

