सदर अस्पताल में डीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
- भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट भागलपुर, वरीय संवाददाता रविवार से जिले में पल्स

भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज हो गया। सदर अस्पताल के माडल हॉस्पिटल में डीएम अलंकृता पांडेय ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस अभियान का आगाज किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि चार जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के जिले के 674744 बच्चों पल्स पोलियो की खुराक दी जानी है। अभिभावकों को चाहिए कि उनके घर पर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने घर में पैदा होने वाले नवजात से लेकर पांच साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार आदि की मौजूदगी रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


