पूर्व सांसद ने किया आर्थिक सहयोग
हिन्दुस्तान, बलिया
संत मुनीश्वरा नन्द महाराज के शिष्य परम हरिहरानंद द्वारा सरल हिंदी और भोजपुरी में रामचरितमानस का प्रकाशन किया जा रहा है। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस प्रयास के लिए दो लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में और धन की आवश्यकता हुई, तो वह सहयोग देंगे।

बैरिया। संत मुनीश्वरा नन्द महाराज खपड़िया बाबा के कृपा पात्र शिष्य परम हरिहरानंद द्वारा सरल हिंदी और भोजपुरी भाषा में लिखी गई रामचरितमानस के प्रकाशन के लिए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दो लाख रुपये की धनराशि दिया है। महाराज हरिहरानंद की मौजूदगी में उन्होंने उनके शिष्यों को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। पूर्व सांसद ने कहा कि रामचरितमानस को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का यह सराहनीय प्रयास है। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रकाशन में आगे और भी धनराशि की आवश्यकता पड़ेगी तो वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।


