जन समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, उपायुक्त ने 15 दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को 15 दिनों में कार्रवाई का निर्देश दिया। फरियादियों ने भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अड़चन, और विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। उपायुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जन समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, उपायुक्त ने 15 दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश

जन समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, उपायुक्त ने 15 दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश

समस्या समाधान के दिशा-निर्देश

जन समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, उपायुक्त ने 15 दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश

फरियादियों की समस्याएं

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखawat ने जन समाधान दिवस के तहत विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से समस्याएं और शिकायतें सुनी और उपायुक्त संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जांच कर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजनों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निष्पादन में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अवश्यक कार्रवाई के निर्देश

जन समाधान दिवस में अवैध एलपीसी जारी किए जाने, भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद अंचल अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं करने, अतिक्रमण एवं कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने और म्यूटेशन रद्द कराने से संबंधित आवेदन आए। इसके अलावा मारपीट एवं रंगदारी मांगने तथा अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायतें भी फरियादियों ने रखीं। लोगों ने भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, सेविका चयन में अनियमितता, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा और कल्याण विभाग से जुड़ी समस्याएं भी उपायुक्त के समक्ष रखीं। हैदरनगर, लेस्लीगंज, चैनपुर, पांडु, सदर मेदिनीनगर, ऊंटारी रोड, छतरपुर और पांकी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

फोटो

फोटो--पलामू समाहरणालय में बुधवार को विभिन्न प्रखंड के फरियादियो की समस्याओं व शिकायत सुनते उपायुक्त

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जन समाधान दिवस कब आयोजित किया गया?−
जन समाधान दिवस बुधवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजन समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, उपायुक्त ने 15 दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश