प्रवक्ता भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में एक तिहाई उपस्थिति

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती 2025 के तहत मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान तथा दंडशास्त्र की प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को लखनऊ में हुई। मनोविज्ञान विषय में 868 में से 27.42% और अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र में 510 में से 33.33% अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

प्रवक्ता भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में एक तिहाई उपस्थिति

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती 2025 में सम्मिलित प्रवक्ता (कारागार प्रशासन) से संबंधित दो विषयों मनोविज्ञान तथा अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र की प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को लखनऊ में कराई गई। सुबह 9:30 से 11:30 बजे के प्रथम सत्र में मनोविज्ञान विषय में पंजीकृत 868 अभ्यर्थियों में से कुल उपस्थिति लगभग 27.42 प्रतिशत रही। दोपहर 2:30 से 04:30 बजे के द्वितीय सत्र में अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र विषय में पंजीकृत 510 अभ्यर्थियों में से तकरीबन 33.33 प्रतिशत उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।