प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 1500 छात्र करेंगे प्रतिभाग

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में प्रांतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें 14 जनपदों से लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर वक्तव्य दिया और प्रतियोगिता के संचालन की जानकारी दी। यह तीन दिवसीय आयोजन सोमवार को समाप्त होगा।

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 1500 छात्र करेंगे प्रतिभाग

सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को प्रांतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रांत के 14 जनपदों से लगभग 1500 छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि रोहित बंसल ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। हेमराज, विद्या सागर जैन एवं संगठन मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं।

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार ने किया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को समापन होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में दौड़‚ गोला फेंक‚ ऊंची कूद‚ लंबी कूद आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। कार्यक्रम में ओमकार, मुकेश ठाकुर, सोमनाथ पपनेजा‚ इंद्रजीत शर्मा, सत्यवीर त्यागी, यशपाल आदि का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 1500 छात्र करेंगे प्रतिभाग