प्रांतीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पूरनपुर में आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेले के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। प्रतियोगिताओं में मथुरा, अलीगढ़, आगरा और बीसलपुर के छात्रों ने प्रमुख स्थान प्राप्त किए। पुरस्कार वितरण के दौरान विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मेले में 27 विद्यालयों के 224 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेले के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। संयोजक नरेंद्र दत्त शर्मा ने परिणामों की घोषणा की।
बाल वर्ग की प्रदर्श प्रतियोगिता
बाल वर्ग की प्रदर्श प्रतियोगिता में मथुरा के तन्मय चौधरी ने घर्षण-मित्र और शत्रु विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ भारत मिशन एवं अपशिष्ट प्रबंधन में मथुरा के आदित्य कुंतल, वैद्युत संरक्षण में एटा के शंशाक चौधरी, संवेदकों पर आधारित प्रदर्श में अलीगढ़ की गौरी शर्मा और नवाचारित प्रदर्श में बीसलपुर के अहान अग्रवाल प्रथम रहे। प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में मथुरा के रियांश चौधरी, विज्ञान पत्रवाचन में पूरनपुर के मानस पाण्डेय और विज्ञान प्रश्नमंच में आगरा के प्रियांश माहौर, अंश यादव व आयुष्मान भदौरिया प्रथम रहे।
किशोर वर्ग की प्रदर्श प्रतियोगिता
किशोर वर्ग की प्रदर्श प्रतियोगिता में बीसलपुर की श्रेया गंगवार, गति में दीपांशु गंगवार और परमाणु संरचना में आस्था मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवेदकों पर आधारित प्रदर्श में शाहजहांपुर के आरुष पाण्डेय, नवाचारित प्रदर्श में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर के आदर्श कुशवाह, प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में मथुरा के पीयूष अग्रवाल, विज्ञान पत्रवाचन में आगरा के चैतन्य सिन्हा तथा विज्ञान प्रश्नमंच में अलीगढ़ के वेदान्त, नत्या गुप्ता व चित्रांशी माहौर प्रथम रहे।
तरुण वर्ग की प्रतियोगिता
तरुण वर्ग में जैविक कृषि में सूरज प्रसाद डागा विद्यालय के नवीन कुमार, वैद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव में अलीगढ़ के गुलशन चौधरी, खाद्य उद्योग में आगरा के एकाचित दुबे, संवेदकों पर आधारित प्रदर्श में वंश कुमार तथा नवाचारित प्रदर्श में परचित उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्रवाचन प्रतियोगिता में पूरनपुर के आचार्य अरविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आगरा और तृतीय स्थान मथुरा के विद्यालय को मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रो. डॉ. राकेश सारस्वत समेत अतिथियों ने विजेताओं को मेडल व पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय अध्यक्ष बृजेश गुप्ता समेत प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों व सहयोगियों को सम्मानित किया। प्रांतीय विज्ञान मेले में विद्या भारती ब्रज प्रदेश के 12 जिलों के 27 विद्यालयों से कुल 224 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

