हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में प्रांतीय विज्ञान मेले का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

फोटो : हल्द्वानी , संवाददाता। विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला

हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में प्रांतीय विज्ञान मेले का शुभारंभ

हल्द्वानी , संवाददाता। विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला का शनिवार को हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में शुभारंभ हुआ। विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि गज़रज सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री सुनील , प्रांत संचालक बहादुर सिंह बिष्ट, विभाग प्रचारक नरेंद्र , संभाग निरीक्षक गढवाल एवं पर्यवेक्षक नत्थीलाल बंगवाल, विशिष्ट अतिथि उर्मिला सिंह पिंचा, असिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर जीएसटी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान मेले में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 14 संकुलों के श्रेष्ठ छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

मेले में विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, आचार्य पत्र वाचन एवं विज्ञान प्रयोग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 448 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र सह विज्ञान संयोजक शशि मोहन अनियाल एवं प्रांत विज्ञान संयोजक धीरेंद्र रावत की देखरेख में प्रतियोगिताओं का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं संयोजक नंदन सिंह डसीला, प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल, कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, गोविंद बल्लभ सोराड़ी, बीडी जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में प्रांतीय विज्ञान मेले का शुभारंभ