डॉ.वाईके सिंह पीएमएस लखनऊ के अध्यक्ष बनें
लखनऊ में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव सफलतापूर्वक हुआ। डॉ. वाईके सिंह ने 165 वोट से अध्यक्ष पद जीता। अन्य प्रमुख पदों पर डॉ. शोभना यादव, डॉ. रूपेंद्र कुमार, डॉ. चंदन कुमार सिंह यादव और डॉ. अरुण कुमार चौधरी ने भी जीत हासिल की। सभी ने डॉक्टरों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया।

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपीपीएमएस) लखनऊ शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ। बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर डॉ. वाईके सिंह ने 165 मत हासिल कर जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शोभना यादव को 142, सचिव पद पर डॉ. रूपेंद्र कुमार को 160, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद पर डॉ. चंदन कुमार सिंह यादव को 203 और वित्त सचिव पद पर डॉ. अरुण कुमार चौधरी को 145 मत मिले। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डॉक्टरों का आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और पारदर्शी प्रतिनिधित्व उनकी प्राथमिकता होगी।
चिकित्सकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संगठन पहले, संवाद पहले और समाधान पहले की भावना से सभी चिकित्सकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।


