पीआरडी जवान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के धनी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा जवानों के लिए विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान 23 करोड़ की लागत से पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया, जो जवानों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देगा। कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया।

पीआरडी जवान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के धनी

कानपुर देहात, संवाददाता। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टे्रट सभागार कक्ष में देखा गया।

कार्यक्रम का प्रस्तुति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, डीएम कपिल सिंह व सीडीओ विधान जायसवाल ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग 23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पीआरडी जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया गया।

विधायकों की टिप्पणियाँ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूनम संखवार ने कहाकि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने बताया कि पीआरडी जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने के लिए संदेश दिया। डीएम ने कहाकि पीआरडी के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ?
गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीआरडी जवान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के धनी