दून अस्पताल में उग्र हुआ पीजी डॉक्टरों का आंदोलन, ओपीडी कराई बंद
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून के राजकीय दून अस्पताल में पिछले पांच दिनों से हड़ताल कर रहे पीजी डॉक्टरों का आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया। आक्रोशित डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। पंजीकरण बंद होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दून अस्पताल में पिछले पांच दिनों से हड़ताल कर रहे पीजी डॉक्टरों का आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया।
देहरादून। राजकीय दून अस्पताल में पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे पीजी डॉक्टरों का आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया। आक्रोशित डॉक्टरों ने अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद करा दीं और मुख्य गेट पर भी ताला जड़ दिया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ओपीडी सेवा तो बहाल करा दी गई, लेकिन पंजीकरण बंद होने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर डॉक्टरों में गहरा आक्रोश है। लगातार पांचवें दिन भी समाधान न निकलने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।


