भाकपा माले ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
भाकपा माले ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापनभाकपा माले ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

भाकपा (माले) जिला कमेटी मथुरा के बैनर तले वाम दलों के आह्वान पर कार्यकर्त्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रतिवाद दिवस मनाया। सभा कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एक ज्ञापन खड़ेरा गांव से जल भराव समाप्त कराने, रास्ता पक्के करवाने व पंचायत सचिव की अभद्रता पर निलंबित किये जाने का भी सौंपा गया।
प्रदर्शन का उद्देश्य
सभा को पार्टी के राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एड. ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी-मोदी की सरकार देश में लोकतान्त्रिक अधिकारों पर हमले कर रही है। सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद गैर कानूनी तरीके से अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासियों एवं गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में कई सौ करोड़ की चंदा चोरी ने आरएसएस, विहिप और भाजपा की राम के नाम पर सत्ता हासिल कर भ्रष्टाचार से धन एकत्र करने की पोल खोल दी है।
अन्य मांगें
पार्टी के पूर्व जिला मंत्री गिरधारी लाल चतुर्वेदी ने कहा कि डबल इंजन की ये सरकारें पूजीपतियों के कर्जे माफ कर गरीब व किसानों की कमर तोड़ने पर आमादा हैं। ज्ञापन में मेरठ की दलित छात्रा हत्याकांड में न्याय की मांग करने वाले परिजनों व प्रदर्शन कारियों के साथ अभद्रता करने वाले एसएसपी अविनाश पाण्डेय को निलंबित किये जाने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिये जाने एवं एनटीए को भंग किये जाने, अयोध्या चंदा चोरी मामले में लीपा पोती बंद कर चमपंत राय सहित सभी सफ़ेदपोशों को सजा देने आदि की मांग की।
शामिल नेता
प्रदर्शन में दुर्गा प्रसाद, अमर सिंह,ब्रज विहारी,शिवकुमार एड, नईम शाह एड, नरेन्द चौधरी एड, राहुल अमीन एड., बीएस अब्बास एड. शहंशाह एड., विवेक रियार एड.,करन एड., सतीश चंद, राम मूर्ति, वीरपाल, रामकुमार, दिनेश चंद, मुंशी लाल, कालीचरण, हाकिम सिंह आदि शामिल थे।
प्रश्न-उत्तर
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


