जलियांवाला बाग ट्रेन को चलाने या रद्द करने पर 7 को होगा निर्णय

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द करने के खिलाफ सिख समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर महिलाएं और पुरुष टकराए और रेलवे एजीएम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ट्रेन को चार दिन चलाने की मांग की और अगर आदेश वापस नहीं हुए, तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

जलियांवाला बाग ट्रेन को चलाने या रद्द करने पर 7 को होगा निर्णय

अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा से आक्रोशित सिख समाज की दर्जनों महिलाएं और पुरुष सोमवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में उन्होंने दक्षिण पूर्व जोन के रेलवे एजीएम मनीष जैन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने जाड़े में दो महीने से ज्यादा ट्रेन रद्द करने का विरोध जताया। साथ ही ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग रखी। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया व अन्य ने रेलवे एजीएम को बताया कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द होने से पांच राज्यों के हजारों यात्रियों को दिक्कत होगी। उन्होंने आदेश वापस लेने की मांग की। इस दौरान धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी भी दी गई।

प्रदर्शन का कारण

मालूम हो कि कोहरे के बहाने जलियांवाला बाग ट्रेन को 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द करने की घोषणा हुई है। सीजीपीसी उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया ने कहा कि आदेश वापस नहीं होने पर दुर्गापूजा के बाद रेल चक्का जाम हो सकता है। इधर, डीआरएम तरुण हुरिया ने सीजीपीसी से कहा कि वे 7 अक्तूबर को टाटानगर आकर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के मुद्दे पर संगत से वार्ता करेंगे।

सांसद की प्रतिक्रिया

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने रेलवे एजीएम के बाद जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को जलियांवाला बाग रद्द करने के खिलाफ ज्ञापन देकर जनसुविधा के आंदोलन में समर्थन मांगा। इसके बाद सांसद ने टाटानगर में निरीक्षण कर रहे एजीएम मनीष जैन से फोन पर बात कर ट्रेन रद्द न करने पर जोर दिया। इस दौरान टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को पहले की तरह रोज चलाने की मांग भी रखी गई।

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

✦जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को क्यों रद्द किया गया?−
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को कोहरे के बहाने 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द करने की घोषणा हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजलियांवाला बाग ट्रेन को चलाने या रद्द करने पर 7 को होगा निर्णय