आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट पर भड़की रेलवे यूनियनें

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज।आगरा कैंट स्टेशन के स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों की ओर से कथित मारपीट के मामले में उत्तर मध्य रेलवे की यूनियनों

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट पर भड़की रेलवे यूनियनें

प्रयागराज। आगरा कैंट स्टेशन के स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों की ओर से कथित मारपीट के मामले में उत्तर मध्य रेलवे की यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया है। एनसीआरईएस और एनसीआरएमयू ने घटना की निंदा करते हुए दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। एनसीआरएमयू के संयुक्त शाखा मंत्री विजेंद्र यादव और एनसीआरईएस के मंडल मंत्री चंदन सिंह ने घटना की निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आरोपित कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।