भाकपा माले, आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा का इंकलाब मार्च

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद भगत सिंह की जयंती पर भाकपा माले, आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से ललित बस स्टैंड से बबुनिया मोड़ व जेपी चौक तक इंकलाब मार्च...

भाकपा माले, आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा का इंकलाब मार्च

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद भगत सिंह की जयंती पर भाकपा माले, आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से ललित बस स्टैंड से बबुनिया मोड़ व जेपी चौक तक इंकलाब मार्च निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के आरोप

मौके पर पूर्व विधायक जीरादेई अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि दोनों चुनाव आयुक्तों के 10 महीना में 14 बार आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मनमाने तरीके से दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार कर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए फैसले लिए। इस क्रम में देश में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया। नए वोटरों का नाम जोड़ने से रोकने के लिए फॉर्म 6 में कई संशोधन किया गया। बीएलओ के अधिकार को खत्म कर दिया गया। जब媒体 में यह खबर आई तो देश को लोगों को झकझोर दिया।

आंदोलन की चेतावनी

पूर्व विधायक ने कहा कि लाखों लोगों की शहादत से देश आजाद हुआ और आजादी के बाद सबको वोट देने का अधिकार मिला। उस अधिकर को मोदी सरकार छीन ली। कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक पूरे देश में आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों और नौजवानों से अपील

इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित व उपेन्द्र साह ने कहा कि आज शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन है। छात्र-नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि देश के छात्र नौजवान को राजनीति करनी चाहिए, अगर राजनीति नहीं करेंगे तो भविष्य से कोई सौदा कर सकता है। इंकलाब मार्च व पुतला दहन में विकास यादव, विशाल यादव, सुनील यादव, सुनील पासवान, योगेन्द्र यादव, जयनाथ यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, मुकेश कुशवाहा, दयानंद कुशवाहा, आशिक अली, अशोक कुशवाहा, सुमन, अरविंद, पंकज यादव, मुन्ना साह व गोरखा साह आदि शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस अवसर पर इंकलाब मार्च निकाला गया?−
इंकलाब मार्च शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाला गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाकपा माले, आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा का इंकलाब मार्च