पौड़ी में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग की। नेता राजपाल बिष्ट ने बताया कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने कानून लागू करने और जांच कराने की मांग की।

पौड़ी में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पौड़ी। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पौड़ी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। इसके बाद एडीएम के माध्यम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। मंगलवार को पौड़ी मुख्यालय में एकत्र हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। पदाधकारियों ने कहा कि नीट, नेट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं।

एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के कारण मेहनती छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदंर लाल मुयाल ने कहा कि इस तरह से कोई भी परीक्षा देशभर में ठीक से नहीं हो पा रही है और युवाओं को सिस्टम से भरोसा उठ रहा है। कांग्रेसियों ने मांग की कि सभी प्रमुख पेपर लीक मामलों की सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में समय बद्ध जांच कराई जाए। साथ ही भविष्य की परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कानून लागू किए जाएं। इसके साथ ही प्रभावित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता और आयु सीमा में छूट भी दी जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा, लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। सरकार दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। कांग्रेस युवाओं की आवाज उठाती रहेगी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग जारी रखेगी। 

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।