जौहर विश्वविद्यालय मामले में वामदलों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में जौहर विश्वविद्यालय की इमारतों को गिराने के आदेश के खिलाफ सभी वाम दलों ने प्रदर्शन किया। नेताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति और घोटालों पर सवाल उठाए, कहां कि नीट परीक्षा के सवाल लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है।

जौहर विश्वविद्यालय मामले में वामदलों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुरादाबाद। जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को गिराए जाने के आदेश का मामला दिनों दिन गर्माता जा रहा है। सोमवार को सभी वामदल संगठनों ने एक मंच पर आकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिले के वामपंथी नेताओं रामकिशोर रस्तोगी, रोहिताश राजपूत, थान सिंह तथा विजयपाल सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते देश में नीट परीक्षा का पर्चा करीब 86 बार लीक हुआ है, जिस कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया और देश भर में 20-22 युवा छात्रों को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने को विवश होना पड़ा है।

चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह एडवोकेट, कासिम अली, शरीफ अहमद, शाहबुद्दीन, महिपाल सिंह एडवोकट, श्यामलाल, सुनील कुमार सक्सेना, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, संजीव कुमार, रामचंद्र सिंह, नाज़ी हसन, असलम अहमद, शाकिर हुसैन, डीके यादव तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामकिशोर रस्तोगी, प्रदीप सैनी, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजौहर विश्वविद्यालय मामले में वामदलों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन