फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरी बहुजन समन्वय समित, प्रदर्शन
मेरठ में अनुसूचित जाति की युवती ललिता गौतम की हत्या और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बहुजन समन्वय समिति के तहत प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में एसएसपी को सस्पेंड करने, लोगों की रिहाई और मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई। पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता भी मांगी गई।

मेरठ में अनुसूचित जाति की युवती ललिता गौतम की हत्या और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को बहुजन समन्वय समिति के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में अंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। मेरठ एसएसपी को सस्पेंड करने के साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों की तत्काल रिहाई व पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि घटना से जुड़े सभी वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जाए। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की।
संयोजक चंदन सिंह रैदास, महावीर प्रसाद मौर्य, रघुवीर सिंह, मनीष पुष्कर, प्रदीप कुमार, अनीता देवी, शिवदत्त भारती, राजेंद्र सिंह, अग्रिम सिंह, गौतम सिंह, देवीराम गौतम आदि रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


