Lucknow News: राहुल-पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन: हिंदुवादी नेता का ऐलान- पप्पू का सिर लाने वाले को 51 लाख का इनाम, लखनऊ में पुतला फूंका
Lucknow News: लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की सनातन विरोधी टिप्पणी के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली, पुतला दहन किया और सार्वजनिक माफी की मांग की।
Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवान श्रीराम के मंदिर और सनातन धर्म को लेकर कथित रूप से किए गए विवादित नाटक तथा लोकसभा नेता प्रपिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उनके दान पात्र में रुपये दिए की घटना के विरोध में शनिवार को राजधानी लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन सड़कों पर उतर आया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांसद पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली, उनका पुतला दहन किया और कथित टिप्पणी को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई तथा सार्वजनिक माफी की मांग की। इस दौरान सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया। सनातन रक्षा संगठन के तत्वावधान में हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर से गांधी प्रतिमा तक सांसद पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर थामे नारेबाजी की और संसद में दिए गए कथित बयान का कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस टिप्पणी से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं गहरी आहत हुई हैं। उन्होंने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन का आयोजन
शव यात्रा आगे बढ़ने के साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, जिससे प्रदर्शन स्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने पूरे प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
गोपाल राय की टिप्पणियाँ
इस मौके पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सनातन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव द्वारा संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर प्रश्न उठाना करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। गोपाल राय ने कहा कि यदि पप्पू यादव किसी अन्य धर्म के पैगंबर के संबंध में इस प्रकार की टिप्पणी करते, तो संभवतः देश में गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिलती और सर तन से जुदा की बात हो जाती।
सरकार से मांग
गोपाल राय ने सरकार से मांग की कि पप्पू यादव अपने बयान पर देश के सभी सनातनियों और संत समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। सनातन धर्म की गरिमा, श्रीराम मंदिर की पवित्रता और संत समाज के सम्मान की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू रक्षा परिषद सदैव संघर्षरत रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष राय, हिमांशु धवल, दिलीप सिंह, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव, ममता चौधरी, उमा शंकर, शिवम कश्यप, कार्तिका माथुर, शुभम श्रीवस्ताव, कौशल किशोर द्विवेदी, भव्य श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहें।
प्रदर्शन का समापन
गांधी प्रतिमा के निकट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सांसद का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद जैसे गरिमामय मंच पर किसी भी धर्म, देवी-देवता या आस्था के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

