चौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

चौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च चौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च चौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च

चौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च

चौथम। एक प्रतिनिधि इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से करुआ गांव से करुआ मोड़ चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, एसआईआर रद्द करो, पुराने वोटर लिस्ट से चुनाव कराओ’ और वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए। मार्च के बाद करुआ मोड़ चौराहा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतले में आग पार्टी नेता जोगिंदर शर्मा ने लगाई। करुआ मोड़ चौराहा पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर लागू किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जिससे लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त मिलकर लोकतंत्र एवं संविधान का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने रकफ के बाद विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में बदलाव के जरिए भाजपा को सत्ता में पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में विपक्षी दलों, छात्र एवं नौजवान संगठनों द्वारा देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने तथा वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं के नाम पुन: जोड़कर चुनाव कराने की मांग की। सभा को अंचल मंत्री अनिल सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर सत्यनारायण सिंह, अख्तर अली, पीर मोहम्मद, डोमन अली, चंद्रभूषण सिंह, अनिल प्रसाद, अशोक शाह, शतन राम, भुलेश्वर पटेल, चंदेश्वरी शर्मा, सरवन यादव, निलेश कुमार सिंह, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद रिजवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचौथम: करुआमोड़ में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च