कांग्रेस का चढ़ावा चोरी प्रकरण के खिलाफ हनुमान चालीसा पाठ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हल्द्वानीउत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों का विरोध हल्द्वानी में हुआ। महानगर कांग्रेस कमेटी ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में गोल्ज्यू मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और न्यायिक जांच की मांग की।

बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी से भी विरोध की आवाज उठी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर में विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, राजेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र दानू, हेम पांडे, मलय बिष्ट, किरण माहरा, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, धर्मवीर, गौरव कर्नाटक आदि मौजूद रहे।


