सपा प्रमुख की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गोंडा में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंका गया और सीईसी के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ।

सपा प्रमुख की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सपा प्रमुख की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गोंडा/कटरा बाजार, हिटी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर में गुरुनानक चौक पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीईसी का पुतला फूंका। सीईसी का पुतले को लेकर पुलिस और सपाइयों में छीनाझपटी हुई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। पुलिस की घेराबंदी के बीच सपाइयों ने पुतले में आग लगा दी। जलता पुतला पुलिस ने छीनकर बुझा दिया। इस दौरान सपा नेता सूरज सिंह, अफजल खान मौजूद रहे। उधर, कटरा विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओ ने कटरा बाजार में आर्यनगर -करनैलगंज मार्ग पर चुनाव आयोग व सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनको हटाने की मांग की। प्रदर्शन के कारण गोंडा-कटरा मुख्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। अचानक लगे इस सड़क जाम की वजह से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। करीब आधे घण्टे तक चले प्रदर्शन को पुलिस ने किसी तरह खुलवाया जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। इस अवसर पर वहीद खान, पंकज गोस्वामी, लेखराज यादव, कुंदन गोस्वामी, मुबीन खान, संतकुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, मसकनवा चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता संजय विद्यार्थी ने किया। सपा नेता संजय विद्यार्थी ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। गौरा विस क्षेत्र अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, सुशील पांडेय, मुलायम यादव, शाहिद हुसैन, अनूप शर्मा, मनीष उपाध्याय, ननकन यादव, अमरनाथ विद्यार्थी रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा प्रमुख की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन