दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में सपाई उतरे सड़क पर, दिया धरना

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में

दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में सपाई उतरे सड़क पर, दिया धरना
दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में सपाई उतरे सड़क पर, दिया धरना

देवरिया, निज संवाददाता। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में आयोजित मार्च के दौरान सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को देवरिया में सपाई सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन करने के बाद वे शहर के सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। जब तक सपा मुखिया की रिहाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रखने का सपाइयों ने ऐलान किया है।जैसे ही सपा मुखिया के दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की सूचना सपाईयों को मिली शहर के सुभाष चौक पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गए।

सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाए। उनके ही विरुद्ध दिल्ली में आंदोलन सपा मुखिया सांसद लोगों के साथ कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तत्काल सपा मुखिया की रिहाई की जाए। जब तक उनकी रिहाई नहीं की जाएगी, सपा नेता यहां से हटेंगे नहीं और आंदोलन को तेज किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के पक्ष में भाजपा क्यों सामने आ रही है, इससे पूरी स्थिति साफ है। आंदोलन में पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप यादव, चौधरी बेचू लाल, रमेश यादव समेत अन्य वरिष्ठ सपा नेता शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया में सपाई उतरे सड़क पर, दिया धरना