Jahanabad News: अरवल में इंडिया गठबंधन ने निकला विरोध मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग
Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता।इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने गांधी पुस्तकालय में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर के विभिन्न रास्ते होते हुए प्रखंड परिसर पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने...

Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। गांधी जयंती पर अरवल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर विरोध मार्च निकला गया।
विरोध मार्च का आयोजन
इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने गांधी पुस्तकालय में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर के विभिन्न रास्ते होते हुए प्रखंड परिसर पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त एसआईआर के जरिय वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की हैं। देश की आजादी के बाद संविधान में सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार मिला है।
सिस्टम की आलोचना
भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त संविधान को ताख पर रखकर आम नागरिकों की वोट काट रही है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और आरएसएस आम नागरिकों की चुनाव आयुक्त के जरिए वोट काटकर सत्ता में बैठे रहना चाहती है। जिस तरह से 2023 में विपक्ष की सांसदों की सदस्यता निलंबन कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर केश नहीं करने का कानून पास कर दिया और इस कानून के जरिए ज्ञानेश कुमार देश की जनता और विपक्ष की पार्टी को बर्बाद करने में लगी है।
छात्रों और युवा की भागीदारी
एसआईआर में वोट को काटने का काम किया गया है। और भाजपा सरकार को फायदा पहुंचाने में है। आज पूरे देश में छात्र नौजवान लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतर गए है। चारों तरफ आंदोलन चल रहा है। इस सभा को सीपीआई के सुशील जी, सीपीएम के विजय यादव, उमेश ठाकुर, पंकज सिंह, कांग्रेस के मो. कैफ, आइसा के नितीश कुमार, आरवाईए के शाह शाद ने संबोधित किया। फोटो- 02 अक्टूबर अरवल- 20 कैप्शन- अरवल बाजार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को विरोध मार्च निकालते इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता।

