बीएफए प्रवेश की जांच की मांग, 72 घंटे का अल्टीमेटम

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में बीएचयू के छात्रों ने बीएफए प्रवेश परीक्षा में धांधली के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति से मिलने का प्रयास किया, लेकिन गेट पर रोका गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रैक्टिकल में अयोग्य छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं और 25 अगस्त को सुरक्षा कर्मियों द्वारा छात्राओं से बदसलूकी की गई।

बीएफए प्रवेश की जांच की मांग, 72 घंटे का अल्टीमेटम
बीएफए प्रवेश की जांच की मांग, 72 घंटे का अल्टीमेटम

वाराणसी। बीएचयू में बीएफए प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने बुधवार को एक बार फिर केंद्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने गेट पर ही रोके जाने के बाद जमकर नारेबाजी की। छात्र संगठनों ने प्रवेश में धांधली की जांच के अलावा 25 अगस्त को हुए प्रदर्शन के दौरान पुरुष सुरक्षाकर्मियों द्वारा छात्राओं से बदसलूकी के प्रकरण में भी कार्रवाई की मांग की। बीएफए प्रवेश परीक्षा देने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रैक्टिकल में अयोग्य अभ्यर्थियों को ज्यादा अंक देकर प्रवेश दिया गया। इस अनियमितता की शिकायत के बाद जांच के बजाए इसे दबाया जा रहा है।

25 अगस्त को इसी के लिए केंद्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। आरोप लगाया कि इस दौरान वीडियोग्राफी करने वाले छात्रों का मोबाइल भी सुरक्षाधिकारियों ने छीन लिया। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांग की है कि बीएफए प्रवेश की पारदर्शी जांच कराई जाए, सभी अभ्यर्थियों के अंक और कटऑफ सार्वजनिक किए जाएं। इसके साथ ही 25 अगस्त की घटना की जांच कर जिम्मेदार प्रॉक्टोरियल गार्ड्स और सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को भी हटाने की मांग की है। कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ उनकी अगुवाई में आए दिन मारपीट और बदसलूकी की जा रही है।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएफए प्रवेश की जांच की मांग, 72 घंटे का अल्टीमेटम