पंजाब में सीएम आवास के पास शिअद का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म का मामला दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पंजाब में सीएम आवास के पास शिअद का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की पत्नी पर रुपये लेकर दुष्कर्म का केस दबाने का आरोप एफआईआर दर्ज करने की मांग, हिरासत में लिए गए नेता

विरोध प्रदर्शन का आयोजन

चंडीगढ़, एजेंसी। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिअद नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

आरोप और खंडन

पूर्व केंदीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर ने मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया। हालांकि, कौर ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। इस बीच, शिअद नेताओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरिकेडिंग और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। महिला प्रदर्शनकारियों ने शिअद के सेक्टर-28 स्थित कार्यालय के बाहर भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक गनीव कौर मजीठिया ने कहा उन्हें कि सच बोलने से नहीं रोका जा सकता है।

हिरासत में लिए गए नेता

पंजाब : मान की पत्नी पर एफआईआर के लिए सीएम आवास का घेाव

सीएम की पत्नी पर एफआईआर के लिए आवास के पास शिअद का प्रदर्शन

शिअद की महिला विंग ने विरोध प्रदर्शन किया

पंजाब के सीएम मान की पत्नी के खिलाफ एफआईआर की मांग की शिअद

अकाली दल के झंडे और प्लेकार्ड लिए हुए

पुलिस की कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और विधायक गनीव कौर मजीठिया शामिल थीं, को हिरासत में ले लिया गया।

भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि अकाली प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

शिअद की महिला शाखा, 'स्त्री अकाली दल ने इस घेराव की योजना बनाई थी।

पार्टी ने बताया कि जब हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में महिला प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर

इससे पहले, महिला प्रदर्शनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए हरसिमरत ने मान की पत्नी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने रेप के एक मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए।

उन्होंने मांग की कि पुलिस मान की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करे।

हिरासत में लिए जाने के बाद, अकाली

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी मजीठिया ने कहा, "हमें सच के लिए लड़ने से नहीं रोका जा सकता।" 3 सितंबर को, SAD के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी और मान की पत्नी द्वारा रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उनसे दखल देने की मांग की थी。

सामान्य प्रश्न

✦क्या मुख्यमंत्री की पत्नी पर आरोप है?−
जी हां, मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म का मामला दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपंजाब में सीएम आवास के पास शिअद का प्रदर्शन