जौहर विवि के भवन गिराने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि यह आदेश छात्रों के शैक्षणिक सत्र को प्रभावित करेगा और वर्षों की मेहनत का शैक्षणिक ढांचा नष्ट कर देगा।

जौहर विवि के भवन गिराने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन

गोण्डा, संवाददाता। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने विवि के 40 में से 38 भवनों को मानक विहीन बताकर 15 दिन में गिराने का आदेश दिया है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा। वर्षों की मेहनत से बना शैक्षणिक ढांचा तबाह हो जाएगा। मसूद आलम खां ने कहा कि शिक्षा के मंदिर पर दंडात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक, मानक पूरे करने के लिए समय और शासन-प्रशासन-प्रबंधन के बीच संवाद कर समाधान की मांग की। कहा कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाए। प्रदर्शन में लालचंद गौतम, अफजल खान, मेराज अहमद, सुफियान खान, नौशाद आलम, मोहम्मद यूसुफ, मुराद अली, इरफान खान समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजौहर विवि के भवन गिराने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन