विधायक शिव अरोड़ा के विवादित बयान पर बाजपुर में फूंका पुतला,
हिन्दुस्तान, काशीपुर
रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा द्वारा कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर क्षेत्र के मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश दे

बाजपुर। रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा द्वारा कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर बाजपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताया। रविवार को मुड़िया चौराहे पर एकत्र लोगों ने प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा किसी समुदाय के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है।
ये भी पढ़ें:रुद्रपुर विधायक की टिप्पणी पर भड़की आसपा


