दूसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का क्रमिक धरना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव करने और छात्र हितों को लेकर विभिन्न मांगें उठाई, जैसे फीस वृद्धि समाप्त करना और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना। अगर मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन जारी रहेगा।
प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रनेता अनुराग यादव ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों ने स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों की कटौती वापस लेने, वार्षिक फीस वृद्धि समाप्त करने, नई लाइब्रेरी को 24×7 संचालित करने, छात्रसंघ बहाली तथा विद्यार्थियों के लिए चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। धरने में आशुतोष मौर्य, रोशन कुमार, प्रियांशु विद्रोही, आयुष महात्मा, अश्विनी सम्राट समेत कई छात्र शामिल रहे।


