आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने को ले आक्रोश मार्च

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

सर्वण समाज ने महाआक्रोश मार्च निकालकर यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांगें पूरी करने की अपील की, अन्यथा हाईवे जाम और रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी।

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने को ले आक्रोश मार्च

यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग सर्वण समाज ने कहा, मांगें पूरी नहीं हुईं तो हाईवे जाम व रेल रोको आंदोलन करेंगे (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सर्वण समाज की जिला इकाई के बैनर तले सोमवार को भभुआ में विभिन्न मांगों को लेकर महाआक्रोश मार्च निकाला गया। वह यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे। आक्रोश मार्च के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। हाथों में भगवा ध्वज लिए प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। आक्रोश मार्च में विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आंदोलन की मांगें

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाया जाए, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर इसके कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार और समान अवसर की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सिंह ने कहा कि वर्तमान आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में हाईवे जाम, रेल रोको और अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रमों की घोषणा की जा सकती है। सर्वण समाज के नेताओं ने कहा कि महाआक्रोश मार्च के माध्यम से सरकार तक अपनी नाराजगी और मांगों को पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यदि मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन अगले चरण में प्रवेश करेगा। फोटो : 7 सितंबर भभुआ- 8 कैप्शन : भभुआ शहर में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर निकाले गए महाआक्रोश मार्च में शामिल सर्वण समाज के प्रदर्शनकारी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महाआक्रोश मार्च में किन मांगों को उठाया गया?−
यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने को ले आक्रोश मार्च