मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने नि:शुल्क इंटर्नशिप, परीक्षा केन्द्रों में पारदर्शिता, और विभिन्न सुविधाओं की मांग की। प्रदेश सह मंत्री ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

मुजफ्फरपुर, प्रसं बीआरएबीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश सह मंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। छात्रों ने कहा कि स्नातक में इंटर्नशिप प्रक्रिया निःशुल्क होनी चाहिए, सरकारी संस्थान अथवा विवि अंतर्निहित होना चाहिए। परीक्षा केन्द्र निर्धारण में पारदर्शिता बरती जाए, मानक के अनुसार परीक्षा केन्द्र तय हो और छात्राओं का परीक्षा केन्द्र गृह जिले में ही दिया जाए। विगत वर्ष में प्रकाशित परीक्षा परिणाम का अंकपत्र, मूल प्रमाणपत्र अविलंब कॉलेजों में भेजे जाए। बिहार विवि में कैरियर काउंसिलिंग सेंटर व प्लेसमेंट सेल की स्थापना हो।

इसके अलावा विवि में न्यूनतम 1000 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाए। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने कहा कि पीजी छात्रवास में जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। पीजी चार व पांच में कर्मचारी के कब्जे को हटाया जाए और पीजी छह को पुलिस के कब्जे से मुक्त कराया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना