यूजीसी के विरोध में किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, बरेली
सोमवार को यूजीसी के खिलाफ अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के आह्वान पर सवर्ण समाज ने धनेटा फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विभिन्न सभा के लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जबतक कानून वापस नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

शाही, संवाददाता। सोमवार को यूजीसी के विरोध में अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के आह्वान पर सवर्ण समाज ने धनेटा फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में छत्रिय महासभा के अलावा। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा, वैश्य सभा, अग्रवाल सभा आदि सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने केंद्र सरकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा जबतक कानून वापस नहीं होगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यूजीसी कानून को काला कानून की संज्ञा दी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, मुकुल बाबू, रामेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र गौण, अनिल शर्मा, मुकेश पांडे आदि मौजूद रहे।


