केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी है:राज्य सचिव
बेतिया में मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी है। सीटीयू ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के सहयोग से यह आंदोलन शुरू किया। राज्य सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि 10 अगस्त को मजदूरों की मांगों के लिए 33 हजार गिरफ्तारियां हुई थीं। सम्मेलन में नई जिला कमिटी का निर्वाचन किया गया।

बेतिया। मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है।इस को सीटू ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आंदोलन चलाया जा रहा है।उक्त बाते सीटू राज्य सचिव मनोज चौधरी ने कही।वे रविवार को नगर के रिक्शा मजदूर सभा भवन में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के चौथे अधिवेशन मे सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने बताया की 10 अगस्त को किसान तथा खेत मजदूरों के साथ 4 लेबर कोड की वापसी,कॉर्पोरेट भारत छोड़ो,मनरेगा कानून की बहाली ,स्कीम वर्क्स को 32000 रुपए वेतन आदि मांगों के लिए बिहार में 33 हजार गिरफ्तारियां दी गई थी।आंदोलन
को तेज करने के लिए सभी संगठनों को मजबूत आधार बनाने की अपील की।सम्मेलन का झंडोत्तोलन बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने किया तथा शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया।जिला सचिव शंकर कुमार राव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।सम्मेलन ने 13 सदस्यीय नई जिला कमिटी का निर्वाचन किया।


