चाकुलिया: खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक
हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें विधायक समीर कुमार मोहंती ने केंद्र के खान एवं खनिज विधेयक के विरोध में आंदोलन की योजना बनाई। कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर भी विचार हुआ।

चाकुलिया। चाकुलिया टाउन हॉल परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती की मौजूदगी में हुई। बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े राज्यहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई।
मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


