वामपंथी दलों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

वामपंथी दलों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन वामपंथी दलों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन वामपंथी दलों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन वामपंथी दलों ने कलक्

वामपंथी दलों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

सोनभद्र,संवाददाता। वामपंथी दल भाकपा, माकपा और भाकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने देश में जनतंत्र पर बढ़ते हमलों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। गैर-कानूनी बुलडोजर राज, फर्जी मुकदमों में आरोपी बनाने, राजनीतिक अधिकारों का प्रयोग न करने देने और जन आंदोलनों व प्रदर्शनों से पहले नेताओं को नजरबंद करने की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अल्पसंख्यक, दलित-आदिवासी विरोधी बुलडोजर अभियान यथावत चल रहा है।

भाजपा से असहमति रखने वाले, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों का दमन करके फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले मजदूरों को जेलों में कैद कर दिया गया है। किसी भी लोकतांत्रिक कार्यक्रम को संचालित करने की अनुमति नहीं है। कहा कि धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अनुमति नहीं प्रदान करने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। लोकतांत्रिक प्रदर्शन के पूर्व नेताओं व कार्यकर्ताओं को अवैध हाउस अरेस्ट करना आम नियम बना दिया गया है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन के लिए धरनास्थल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर भाकपा जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा, माकपा जिला सचिव कामरेड नन्दलाल आर्य, भाकपा (माले) जिला सचिव कामरेड सुरेश कोल, बसावन गुप्ता, चन्दन प्रसाद, मोहम्मद कलीम, प्रेमनाथ, नागेन्द्र प्रसाद, महेंद्र सिंह, राजबली, हनुमान प्रसाद, नन्द लाल यादव, ईश्वर दयाल, श्याम नारायण सिंह, गीता देवी, परमेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।