विरोध सप्ताह के दौरान भाकपा माले का मार्च
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने खुटहा बाजार में चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आलोचना की कि मोदी सरकार वोट चोरी के सहारे चल रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को चुनाव आयोग की कमिटी में शामिल करने और सभी चुनावों को रद्द करने की मांग की।

पीरो /तरारी, संवाद सूत्र विरोध सप्ताह के दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने ईमादपुर थाना क्षेत्र के मोपती से खुटहा बाजार तक मार्च निकाला l खुटहा बजार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेन्द्र भारती ने कहा कि वोट चोरी के सहारे मोदी सरकार चल रही है i इसलिए चुनाव आयोग का गठन करने वाली कमिटी को रद्द कर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल करना चाहिए। करोड़ो लोगों का नाम मतदाता सूची नाम कटा गया और फर्जी लोगों का नाम जोड़ा गया।
इसलिए ऐसे पर चुनाव आयोग पर मुकादमा करना चाहिए। एसआईआर के बाद हुए सभी चुनाव को रद्द कर पुराने मतदाता सूची से चुनाव करना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग उठाई। कामता प्रसाद सिंह,कृष्णा प्रसाद गुप्ता,रामदयाल पंडित,बिजेंद्र सिंह,कमेंद्र कुमार,नीतीश कुमार,शशि कुमार,बलिराम सिंह, सुदामा पासवान, जनेश्वर सिंह, रप्पू सिंह, सतेन्द्र सिंह, सतेन्द्र राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


