झारखंड में विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अभाविप ने फूंका सरकार का पुतला

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवादाता। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई

झारखंड में विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अभाविप ने फूंका सरकार का पुतला

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विद्यार्थियों की मांगों का समर्थन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में विद्यार्थी लंबे समय से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद कर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

साथ ही जेपीएससी और जेएसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई और मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने झारखंड सरकार से विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए उनसे संवाद करने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। अभाविप हरिद्वार के जिला संयोजक सूर्य प्रताप राणा ने कहा कि विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। जिला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसी संस्थाओं की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता जरूरी है। सरकार को संवेदनशीलता के साथ विद्यार्थियों की मांगों पर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से तत्काल विद्यार्थियों से संवाद कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में मानसी भार्गव, रुद्राक्षी त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, अनंत पाठक, शुभम, सौरभ, प्रशांत, तेजिंदर राणा, गर्व चौहान, शिवांश, रीतिक और प्रांजल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड में विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अभाविप ने फूंका सरकार का पुतला