देवेंद्र नाथ को अस्पताल से आंदोलन स्थल लाने की उठी मांग

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएसी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल से रिलीज कर सत्याग्रह स्थल पर भेजने की मांग कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने इस कार्रवाई पर प्रशासन से स्पष्टता मांगी है। पूर्व सांसदों ने भी छात्रों को समर्थन दिया।

देवेंद्र नाथ को अस्पताल से आंदोलन स्थल लाने की उठी मांग

रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएसी में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्र देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल से रिलीज कर आंदोलन स्थल पर भेजने पर अड़ गए हैं। इसे लेकर छात्र नेता राम अवतार महतो और मुकेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि उनके नेतृत्वकर्ता देवेंद्र नाथ महतो को जबरन अस्पताल में रोका जा रहा है। इससे आंदोलनरत छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। यदि उन्हें कोई मेडिकल परेशानी है तो उसकी रिपोर्ट उन्हें दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि देवेंद्र के प्रदर्शन स्थल पर रहने से आंदोलन को मजबूती मिलती है। छात्रों की प्रमुख मांग है कि चिकित्सकीय स्थिति एवं सक्षम चिकित्सक की सलाह के आधार पर देवेंद्र नाथ को सदर अस्पताल से सत्याग्रह स्थल पर आने की अनुमति दी जाए। उन्हें सत्याग्रह स्थल तक आने में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यदि प्रशासन देवेंद्र को अस्पताल से सत्याग्रह स्थल पर आने से रोकता है तो इसका स्पष्ट कारण लिखित में उपलब्ध कराए।

छात्र नेताओं का समर्थन

रवींद्र राय और यदुनाथ पांडेय छात्रों से मिले

इधर, पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय गुरुवार को धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनशन कर रहे छात्रों का हाल जाना। उन्होंने आंदोलनरत विद्यार्थियों को अपना समर्थन दिया। कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर सकारात्मक होना चाहिए। ये छात्र देश के भविष्य हैं। इनके भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज की उन्होंने निंदा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से आवाज़

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आंदोलन को दी आवाज

देर शाम धरना स्थल पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। तुम तो धोकेबाज हो... जैसे गाने और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। छात्र प्रतिनिधि रवींद्र पासवानने कहा कि छात्रों का आंदोलन मांगें नहीं माने जाने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार से शांतिपूर्ण और सकारात्मक वार्त्ता की उम्मीद रखते हैं।

FAQs

छात्र देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल से क्यों रोक गया?
छात्र देवेंद्र नाथ महतो को जबरन अस्पताल में रोका जा रहा है जिससे आंदोलनरत छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेवेंद्र नाथ को अस्पताल से आंदोलन स्थल लाने की उठी मांग