मुशहरी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
By Pallav Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुशहरी में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राजद, भाकपा माले, सीपीआई और कांग्रेस के नेता शामिल थे।

मुशहरी, हिसं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रखंड के महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड बाजार में बुधवार को प्रदर्शन किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव विमलेश मिश्रा, सीपीआई प्रखंड सचिव उदय ठाकुर और प्रखंड कांग्रेस कमेटी के राम प्रवेश राय समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता थे।

