दुग्दा कोल वाशरी में जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन की तैयारी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

दामोदा, प्रतिनिधि।गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बोकारो डीसी को पत्र प्रेषित कर आगामी 18 जुलाई को जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान विधि व्यवस्था बना

दुग्दा कोल वाशरी में जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन की तैयारी

दामोदा, प्रतिनिधि। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बोकारो डीसी को पत्र प्रेषित कर आगामी 18 जुलाई को जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की बात कही है। सांसद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दुग्दा कोल वाशरी के किए भूमि अधिग्रहण के नियम विरुद्ध भारत कोंकिग कोल लिमिटेड द्वारा निजी कंपनी जिंदल को कोल वाशरी देने के विरोध में 18 जुलाई को जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि विस्थापितों से शिकायत मिली है कि राजस्व ग्राम बांधडीह मौजा नंबर 111, दुग्दा मौजा नंबर 114, रटारी मौजा नंबर 110 एवं बूढंसेरा मौजा नंबर 109 की रैयती भूमि को वर्ष 1983 में तत्कालीन हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड से दुग्दा कोल वाशरी भारत कोंकिग कोल लिमिटेड को निहित किया गया था।

परंतु वर्तमान में भारत कोंकिग कोल लिमिटेड अधिग्रहण के नियमों के विरुद्ध निजी कंपनी जिंदल को लाभ हेतु दिया जा रहा है। इससे रैयतों और विस्थापितों की आर्थिक सामाजिक स्थिति पर गलत असर पड़ेगा। कहा कि 16 जुलाई तक बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा विस्थापितों द्वारा सौंपे गये मांग पत्र पर संतोषजनक समाधान नहीं होने पर 18 जुलाई को दुग्दा कोल वाशरी के मुख्य द्वार के समीप जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन विस्थापितों द्वारा किया जाएगा जिसमें मेरी भी सहभागिता रहेगी। उस दौरान विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।