डीसी ऑफिस के समक्ष आज भाजपा का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए भाजपा के द्वारा डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

धनबाद। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर धनबाद भाजपा की ओर से डीसी कार्यालय के समक्ष गुरुवार को प्रदर्शन किया जाएगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर प्रदेश की ओर से पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल होंगे। धनबाद सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह व शत्रुघ्न महतो उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने दी।
ये भी पढ़ें:भाजपा का धरना-प्रदर्शन 12 को

