छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ विरोध मार्च

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भभुआ शहर में वाम संगठनों ने छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने की मांग की। छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से चल रहा है, जिसमें नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा में धांधली के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।

छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ विरोध मार्च

आरवाईए, आइसा, भाकपा माले ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने की सरकार से की मांग (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता।

विरोध मार्च का आयोजन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ वाम संगठनों ने सोमवार को भभुआ शहर में विरोध मार्च कर एकता चौक के पास नुक्कड़ सभा की। एआरवाईए, आइसा, भाकपा माले ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, पेपर लीक पर रोक लगाओ, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए को भंग करो, जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्र नौजवानों पर लाठी चार्ज क्यो मोदी सरकार जवाब दो का नारा लगाते हुए विरोध मार्च किया।

छात्रों का आंदोलन

भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव ने नुक्कड़ सभा में कहा कि नीट का पेपर लीक होने, सीबीएसई की परीक्षा में धांधली के खिलाफ पिछले कई दिनों से छात्र-युवाओं का आंदोलन चल रहा है। दिल्ली में जंतर मंतर पर पिछले 22 दिनों से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक व आइसा और आरवाईए द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जा रही है। इसी आंदोलन के समर्थन और लाठीचार्ज के खिलाफ हमलोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार निरंकुश हो गई है। छात्र-नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली मोदी सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले रही है। इस सभा में इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक मनीष कुमार सिंह, भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य अफसर खान, एपवा की जिला संयोजक सत्यवंती देवी, नयनतारा कुमारी, गीता देवी, आयशा खातून, धनु कुमार आदि लोगों ने भाग लिया। फोटो- 20 जुलाई भभुआ- 8 कैप्शन- दिल्ली के जंतर-मंतर के पास लाठीचार्ज के खिलाफ सोमवार को भभुआ शहर के एकता चौक के पास विरोध मार्च करते वाम संगठन के कार्यकर्ता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वाम संगठनों ने किस के खिलाफ प्रदर्शन किया?
वाम संगठनों ने छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।