दिव्यांगों ने मूलभूत समस्याओं पर अफसरों को चेताया

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

दिव्यांगों ने मूलभूत समस्याओं पर अफसरों को चेतायादिव्यांगों ने मूलभूत समस्याओं पर अफसरों को चेतायादिव्यांगों ने मूलभूत समस्याओं पर अफसरों को चेतायादिव

दिव्यांगों ने मूलभूत समस्याओं पर अफसरों को चेताया

बिंदकी, संवाददाता। दिव्यांगों की पेंशन पांच हजार करने, जलकर व गृहकर में छूट, चुनाव में आरक्षण, दिव्यांगों की तरह आश्रितों को भी समान आरक्षण का लाभ दिए जाने समेत मांगों को लेकर शनिवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति ने धरना प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने 19 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए सभी मांगों को पूरा किए जाने की बात कही। संगठन के प्रबंधक जितेन्द्र उर्फ अष्टावक्र ने कहा कि दिव्यांगों के मसीहा पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक जनसेवक अमरजीत सिंह के नाम पर अकेडमी खोली जाए। युवाओं के लिए मैदान तथा व्यायाम के उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। जिससे युवा पुलिस तथा आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर सकें।

बताया कि पीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में लागू होने के बाद भी धरातल पर नहीं उतारा जा सका। औंग क्षेत्र के परसदेपुर गांव में दिव्यांग मूलचंद की नलकूप का विद्युत कनेक्शन काटने से धान की फसल सूख गई। किसान को आर्थिक क्षति हुई है, मुआवजा दिलाने की मांग की गई। दिव्यांग कल्लू मास्टर तीन वर्ष से आवासीय पट्टा के लिए दौड़ रहा है, शिवराजपुर के नरेश तिवारी के घर के सामने कब्जा किया जा रहा है। संगठन के कार्यालय हेतु भूमि उपलब्ध कराने, गांधी चौराहे से लेकर श्री कृष्णा जूनियर हाई स्कूल तक इंटरलॉकिंग रोड तथा नाली और स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम किया जाए। काशीराम कॉलोनी के बंद आवासों में दिव्यांगो विधवा महिलाओं को आवंटित किया जाए। यहां अध्यक्ष ठाकुर नवाब सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजाराम, जिलाध्यक्ष ठाकुर बलराम सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ममता लोधी, प्रदेश महामंत्री राजेश दुबे, जिला महामंत्री भरत गोस्वामी, जिला महामंत्री अमित सिंह सहित तमाम लोग रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिव्यांगों ने मूलभूत समस्याओं पर अफसरों को चेताया