आठ सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक
आठ सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक आठ सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक आठ सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक आठ सूत्रीय म

ज्ञानपुर, संवाददाता। आठ सूत्रीय मांग लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी व आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक जिला इकाई (संयुक्त वामपंथी मार्चा)के लोगों ने संयुक्त रूप से विरोध-प्रदर्शन कर पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रितक अधिकारों पर हमले और उन्हें बाधित करने के सुनियोजित प्रयास बंद किए जाएं। नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे फर्जी मुकदमें बंद किए जाएं। अभिव्यक्ति का अधिकार ट्रेड यूनियन का अधिकार और संगठित होने के अधिकार को कुचलना बंद किया जाए। राजनैतिक अधिकारों का प्रयोग करने से किसी को न रोका जाए।
सभा, प्रदर्शन, जुलूस व धरना-प्रदर्शन एवं राजनीतिक प्रचार-प्रसार पर रोक न लगाया जाए। शासक पार्टी और विपक्ष में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। मेरठ की घटना पर छज्ञत्रा को शीघ्र ही न्याय दिलाया जाए। अयोध्या मामले में निष्पक्षता से जांच कराते हुए संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सचिव भान सिंह, राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, इंद्रदेव पाल, सुशील कुमार, हीरालाल यादव, ज्वाला प्रसाद, रंजीत कुमार, मनीचंद्र, महेंद्र, श्रीराम बिंद आदि उपस्थित थे।


