जाति प्रमाण पत्र में अड़चन के खिलाफ तेली साहू समाज ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस परिसर में जाति प्रमाणपत्र को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में, उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि परिवार के एक सदस्य को जारी प्रमाणपत्र को अन्य सदस्यों के लिए भी मान्य किया जाए।

जाति प्रमाण पत्र में अड़चन के खिलाफ तेली साहू समाज ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने तेली जाति को जाति प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्या के खिलाफ शुक्रवार को डीसी ऑफिस परिसर में प्रदर्शन किया। महासंगठन के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। महासंगठन की मांगों में पूर्व में परिवार के किसी सदस्य को निर्गत जाति प्रमाणपत्र को आधार मानकर दूसरे सदस्यों का भी बनाने, बिना खतियान वाले परिवारों के लिए आधार और समाज के अनुशंसा पत्र को आधार मानने और यह नियम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के किराएदारों पर पर भी लागू करने की मांग की गई है।

टाटा स्टील की जमीन पर रहने वालों को रजिस्टर्ड संस्था भारतीय तेली साहू महासंगठन द्वारा अनुशंसा करने पर प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग की गई है। साथ ही कहा कि अन्य सरकारी कागजात भी मान्य हों, जैसे पिता का सर्विस बुक, पेंशन प्रमाणपत्र, वोटर लिस्ट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट जिसमें तेली लिखा हो, को साक्ष्य माना जाए। सभी अंचलों में विशेष कैम्प लगाकर लंबित आवेदनों का निष्पादन 15 दिनों में करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वाले में जिला महामंत्री अशोक साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष शिवलोचन साव उर्फ राहुल, वरीय उपाध्यक्ष रणजीत कुमार साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजाति प्रमाण पत्र में अड़चन के खिलाफ तेली साहू समाज ने किया प्रदर्शन