रुद्रपुर विधायक की टिप्पणी पर भड़की आसपा
हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की समुदाय विशेष पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई और विधायक के बयान को अस्वीकार्य बताया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिपं सदस्य नईम प्रधान ने किया।

जसपुर। रुद्रपुर विधायक की समुदाय विशेष पर कथित अभद्र टिप्पणी से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर विधायक का पुतला दहन किया। शनिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिपं सदस्य नईम प्रधान के नेतृत्व में सुभाष चौक पहुंचे। वहां उन्होंने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा की समुदाय विशेष पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक विधायक को ऐसी भाषा बोलना शोभा नहीं देता। उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान नईम प्रधान, शाहनवाज प्रधान, गौतम कुमार, शाकिब चौधरी, उस्मान डंपी, आफताब सैफी, राहिब, शादाब कमाल, जबीर, असलम, लियाकत, रईस आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:विधायक के बयान पर भड़की आजाद समाज पार्टी


